फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चार पदों पर हुआ चुनाव, बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की चार ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पदों के लिए रविवार को मतदान कराए गए। मतदान केंद्रों पर बूथों पर वोट बरसते रहे। चार गांवों में 67.5 से 85 प्रतिशत तक मतदान हुआ। चारों ग्राम पंचायतों के 16 बूथों पर मतदान शांति पूर्ण चलता रहा। मतदान संपन्न हो जाने के बाद मतपेटिकाओं को ब्लाकों पर बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इन गांवों की मतगणना 11 मई को ब्लाक मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के कसारा, बड़रांव ब्लाक के बसारथपुर और दोहरीघाट ब्लाक के गौरीडीह और खैरामुहम्मद गांवों के प्रधान पद के प्रत्याशियों का निधन सामान्य चुनाव के दौरान हो गया था। इस लिए इन गांवों के प्रधान पद प्रत्याशियों का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इन गांवों के प्रधान प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर अन्य प्रक्रिया फिर से पूरी कराई गई और रविवार को इन चारों ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया। इन गांवों में कसारा अतिसंवेदनशील प्लस था। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चारों गांवों के 16 बूथों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरु कर दिया गया। सुबह सुबह ही मतदाताओं भारी संख्या मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। मतदाताओं ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ धैर्यपूर्वक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। लोगों में इतना उत्साह था कि 88 साल के बुजुर्गों को भी बूथों तक पहुंचाकर वोट डलवाए गए। गांव की 88 साल की बुजुर्ग धनेश्वरी देवी ने अपना वोट डाला। जबकि 65 साल के बुजुर्ग और बीमार अकिलदार राजभर अपने नाती के सहारे बूथ तक अए और अपना मत दिया। सामान्य मतदान से अधिक इन गांवों में मतदान हुआ। लगभग सभी बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक समाप्त हो गया। खैरामुहम्मदपुर गांव में सबसे अधिक 85 प्रतिशत वोट डाले गए जबकि गौरीडीह में 77 प्रतिशत और बसारथपुर में 80 प्रतिशत तथा कसारा में सबसे कम 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। बसारथपुर, खैरा मुहम्मदपुर और गौरी डीह ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी घोसी डा. सीएल सोनकर करते रहे। जबकि कसारा ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का निरीक्षण उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें