पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा की 97वीं जयंती नगर के वार्ड संख्या एक परदहा में शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। हेमवंती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि बहुगुणा का जीवन चरित्र अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव युवाओं को राजनीति में प्रोत्साहन दिया।
बहुगुणा जी ने कल्पनाथ राय जैसे नेता की प्रतिभा को परखा और उन्हें कांग्रेस में ले आए। बहुगुणा के व्यक्तित्व का काफी प्रभाव कल्पनाथ राय पर रहा, उनके सान्निध्य में रहकर कल्पनाथ राय ने राजनीति की बारीकियां सीखा। उसी का नतीजा रहा कि मऊ का तेजी से विकास हुआ।
समारोह को प्रदीप तिवारी, अवनीश सिंह, मनोरमा पांडेय, सरस्वती देवी, रमेश पांडेय, राजेश यादव, नीरज पांडेय, डिंपल पांडेय, सीमा मौर्य, प्रो. फिरोज खान, राजेश मिश्रा नीरज पांडेय, सुवाष राम, अरुण सिंह, भाष्कर, विंध्यवासिनी पांडेय आदि शामिल रहे।