फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिंघाड़ा तोड़ते समय ताल में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के ग्राम पंचायत बनियापार स्थित अकटहा ताल में सिघाड़ा तोड़ने गए अधेड़ की मौत के बाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव स्थित अकटहा ताल में सोमवार की सुबह सिंघाड़ा तोड़ते समय योगेंद्र (60) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 50 मीटर की दूरी पर उन्हें पानी में डूबते और छटपटाते देखा गया। जब तक लोग पहुंचकर बाहर निकालते उनकी मौत हो गई थी। बनियापार ग्राम पंचायत के सैय्यद ताहिर गांव निवासी योगेंद्र सोमवार की सुबह गांव के अकटहा ताल में सिंघाड़ा तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। ताल के किनारे मृतक की साइकिल और कपड़े भी मिले। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें