फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मधुमक्खी के झुंड के हमले से मृतक गनपद यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मजखनी पिपरीडीह गांव में बुधवार की सुबह खेत की निगरानी करने गए गनपद यादव (65) की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। गांव में मधुमक्खियों के झुंड से दहशत का माहौल है। मजखनी पिपरीडीह निवासी गनपद यादव खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की सुबह वह धान की फसल की निगरानी करने खेत गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

डंक शरीर में टूटने से वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। करीब 30 मिनट बाद खेत की ओर गए एक व्यक्ति की नजर गनपद यादव पर पड़ी। उसने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनपद यादव के परिवार में पत्नी और एक बेटा राजू यादव हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि किसान के शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के सैकड़ों निशान थे। शरीर में अधिक डंक के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें