फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध की मौत, 30 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
मऊ जंक्शन के पहले ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत के बाद जुटी भीड़ ,पहुंची पुलिस।स्रोत-जागरुक नागरिक - फोटो : katra news
विज्ञापन
मऊ जंक्शन से 400 मीटर दूर मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर रियाज खालिक (65) की मौत हो गई। सीमा विवाद में जीआरपी और कोतवाली पुलिस उलझी रही। इस दौरान ट्रेन 30 मिनट तक आउटर में खड़ी रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर मुहल्ला निवासी रियाज खालिक सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे। इतने में वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111) आ गई और हड़बड़ी में पैर फिसलने से रियाज ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए।
गार्ड की सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी टीम आउटर सिग्नल तक ही अपनी सीमा बताते हुए वहां से चली गई और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं है।

रेलवे ट्रैक पर हादसा होने के चलते पहले आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची है। सूचना मिलने पर संबंधित इलाके की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया। पहुंचने में देरी क्यों हुई इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। - अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें