फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झगड़ा छुड़ाने गए वृद्ध की पीटकर हत्या, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के भैरोपुर गांव में वृद्ध की पीटकर हत्या के बाद रोती बिलखती घर की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के भैरोपुर गांव निवासी बलिराम पटेल (65) को उन्हीं के खानदान के लोगों ने शुक्रवार रात पीटकर मार डाला। भाई हरीराम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार सुबह सुभाष पटेल, उसके बेटे बलवीर उर्फ डब्लू और पत्नी भगवंती के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उनके खानदान के सुभाष पटेल, उसका बेटा बलवीर उर्फ डब्लू और पत्नी भगवंती आपस में कहासुनी कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। शोरगुल सुनकर बड़े भाई बलिराम पटेल झगड़ा छुड़ाने वहां चले गए।
अपना झगड़ा छोड़कर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और उन्हें किसी तरह घर लेकर आए। इसके बाद भी तीनों अपना झगड़ा छोड़कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

घर लाकर घरेलू दवा से इलाज किया गया और रात होने के कारण अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। चोट के कारण सुबह बलिराम पटेल की मौत हो गई। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें