फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेपर लीक और भर्ती में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च

विज्ञापन
घोसी में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं के चलते जान गंवाने वाले प्रतियोगी छात्रों की याद में मऊ में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार की शाम घोसी में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाई।
कैंडल मार्च का शुभारंभ घोसी तहसील मुख्यालय से हुआ, जो मझवारा मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुआ। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर दिवंगत छात्रों को याद किया और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं हो जाती।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें