फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Fri, 29 Aug 2025 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर शुक्रवार की सुबह मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव निवासी दो सगे भाई रवि राजभर (30) और रामाश्रय राजभर (25) पुत्र श्रवण शहर के राघोपट्टी में गैस सिलिंडर देकर वापस घर जा रहे थे। इस बीच गाजीपुर तिराहा पर गाजीपुर की तरफ आ रहे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे बड़े भाई रवि की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा भाई रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Murder: सिंहवार में धारदार हथियार से युवक की हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार की महिलाओं के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। 
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दोनों भाई गैस वितरण का कार्य करते थे। मृतक रवि की शादी हो गई थी। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। चिकित्सकों ने घायल रामाश्रय को उपचार के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें