फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार से अधिक का लेन-देन चेक से

Mon, 20 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बैठक को संबोधित करते व्यय प्रेक्षक सुहास गनपत रॉव डवाडे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग  द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुहास गनपत रॉव डवाडे की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को व्यय संबंधी बैठक हुई। प्रेक्षक ने चारों विधान सभा क्षेत्रों की व्यय लेखाटीमों, सभी रिटर्निंग अफसरों एवं विधान सभा प्रत्याशियों तथा उनके एजेण्टों को चुनाव आयोग की व्यय संबंधी गाइड लाइन को अक्षरश: पालन करने को कहा।

  प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि वे अपने एक अलग बैंक खाता खुलवा लें। इसी बैंक खाते से चेक के माध्यम से चुनाव संबंधी सभी कार्यों को संचालित किया जाना है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा कि अपना बैंक में खाता खुलवा लें सारा खर्च इसी खाते तथा चेक  के माध्यम से किया जाना है। बैठक में बताया गया कि सभी प्रत्याशी 20 हजार से अधिक का लेन देन नगद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी आबिद अली अंसारी ने बताया कि  21 एवं 25 फरवरी तथा 01 मार्च को मुहम्मदाबाद गोहना , मधुबन  22 एवं 26 फरवरी तथा 02 मार्च को मऊ सदर एवं घोसी विधान सभा के सभी प्रत्याशी के चुनाव खर्चों की जांचकी जाएगी।  उन्होंने विधान सभा प्रत्याशियों को नियत तिथियों को  अपने चुनाव व्यय रजिस्टरों एवं बाउचरों के साथ कोषागार कार्यालय  में उपस्थित होने को कहा। इस अवसर पर रिटर्निंग अफसर और प्रत्याशियों के अलावा व्यय                टीम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें