फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

विज्ञापन
मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद ए मिलादुन्नबीके अवसर पर घोसी में निकले जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल लो
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम सभा दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, दुबारी, मर्यादपुर, फतेहपुर सहित मुस्लिम बाहुल्य गांवों में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। कई स्थानों पर भव्य जुलूस निकाले गए तो वहीं मदरसों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया गया। दरगाह में निकले विशाल जुलूस ने आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसमें दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह हिंदू भाई जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ देश का तिरंगा भी शान से लहराता रहा।गांव स्थित मदरसा तालीमुद्दीन से प्रारंभ हुआ यह जुलूस विभिन्न चट्टी-चौराहों से होकर पुनः मदरसा प्रांगण में आकर समाप्त हुआ। समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने कई मन मोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर आलिमों ने इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए सिद्धांत मानवता और इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्हें हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
विज्ञापन

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ मधुबन अभय सिंह और थाना प्रभारी राजीव सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें