फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

Sun, 19 Jul 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद उल फित्र शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों  में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। बच्चों और बड़ों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नगर के खीरीबाग समेत विभिन्न स्थानों पर मेला का भी आयोजन हुआ। ईद के मद्देनजर पूरे दिन लोगों के मिलने-मिलाने और दावतों का दौर जारी रहा। इस तरह ईद मुबारक का जुमला भी पूरे दिन सभी की जुबान पर रहा।
विज्ञापन

पवित्र रमजान माह की समाप्ति के साथ ही शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद पर्व को परंपरागत रूप से मनाया। इस दौरान हर ओर खुशियों का ही माहौल रहा। महिलाओं ने घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार करने के साथ घर पर ईद की मुबारकबाद देने आए आगंतुकों की जमकर मेहमाननवाजी की। पूरे दिन भर सेवई खाने और खिलाने का दौर चला। लोगों ने उम्मीद जताई की हमेशा की तरह इस बार भी ईद पर्व का जश्न कई दिनों तक चलेगा।
इस मौके पर खास तौर से नगर के खीरीबाग मुहल्ले मेें पारंपरिक मेला का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने मिठाइयों के अलावा गुब्बारे और खिलौनों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा उन्होंने चरखी और झूलों का भी जमकर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व सुबह के समय नगर के जामा मस्जिद रघुनाथपुरा बाग, पहाड़पुरा  जामा  मस्जिद, दारुदल  कुरआन  बुलाकीपुरा, मस्जिद अनस बुलाकीपुरा, बांग, जामा मस्जिद बेलाल,  मुहसिनपुरा ओवर ब्रिज, जामा मस्जिद रौजा, ईदगाह औरंगाबाद, नई ईदगाह कासमी  वलीदपुर, जाफर बाबा ईदगाह पश्चिम खैराबाद, ईदगाह बागे फिरदौस घोसी, नई  ईदगाहजामा मस्जिद  धोबिया  इमली, जामा  मस्जिद बेलाल  सहित जिले के 141 मस्जिदों  व ईदगाहों पर मुस्लिम  धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। काफी संख्या में सुरक्षा बलों को नगर मेें प्रमुख रूप से सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, शाही कटरा, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें