भूकंप के कई झटकों के बाद जिला प्रशासन भी जागा। समस्त जनपद में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी को बचाव एवं किसी प्रकार की संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत के सुझाव दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट में इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। किसी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर टोल फ्री नंबर 1077 एवं दूरभाष नंबर 221565 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि भूकंप के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हाई अलर्ट किया गया है। इसकी मानिटरिंग वह स्वयं करेंगे। जनपद स्तर पर आपदा प्रबंध समिति को सक्रिय कर दिया गया है।
जीवन रक्षक औषधियों/ खाद्य पदार्थों एवं ईंधन की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जनपद के सभी चिकित्सालयों को 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देश जारी किए गए हैं।
किसी प्रकार की भूकंप से क्षति होने पर अपर जिलाधिकारी एवं उनके कार्यालय लिपिकों के नंबर 9454417594,9451127035, 9451083500 पर दी जा सकती है। इसी प्रकार एसडीएम सदर 9454417988, मधुबन 9454417987, घोसी 9454417986 एवं मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम 9454417985 पर भी सूचना दी जा सकती है।