फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ई-रिक्शा रिजर्व कराकर चालक को बंधक बनाया, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। आजमगढ़ जिले के बिहरोजपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अनुराग पांडेय के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना सामने आई है। एक अज्ञात युवक द्वारा ई-रिक्शा रिजर्व कर खुरहट लाने के बहाने रास्ते में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाया और मारपीट कर नकदी के साथ-साथ ई-रिक्शा के महत्वपूर्ण पार्ट्स भी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रानीपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित अनुराग पांडेय अपने ई-रिक्शा से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीते 29 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे सिधारी के शंकर जी तिराहे से एक अज्ञात व्यक्ति ने खुरहट के लिए 700 रुपये में ई-रिक्शा रिजर्व कराया था।
रानीपुर रोड स्थित दौलसेपुर नहर की पुलिया के पास पहुंचते ही सवारी बने बदमाश ने लघुशंका के बहाने ई-रिक्शा रुकवाया। वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अन्य बदमाशों ने चालक को दबोच लिया और असलहे के बल पर आंख पर गमछा बांध दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित को एक अनजान पोखरी स्थित मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की और जेब से 2,000 रुपये नकद छीन लिए।
घटना के बाद पीड़ित के पिता के मोबाइल पर सूचना मिली कि तेंदुली चट्टी के पास खेत में ई-रिक्शा पलटा हुआ है। पुलिस ने मौके से वाहन बरामद किया, लेकिन अगले दिन देखने पर पता चला कि बदमाश ई-रिक्शा की बैटरी, टायर, स्टेपनी, कंट्रोलर, वायरिंग, रिंच, प्लास और टूल बॉक्स पहले ही खोलकर ले जा चुके थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए तेजी से दबिश दी जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें