फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 रुपये पार्किंग शुल्क के विवाद में ई-रिक्शा चालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार सुबह पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक टोनू कुमार की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

घायल चालक के भाई मोनू कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अरविंद राय, अजय सिंह, राजेश सिंह और सत्या सिंह फौजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।प्राथमिकी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी मोनू कुमार ने बताया कि उनका भाई टोनू कुमार शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है।
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह सवारियां लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सवारियां उतारने के बाद पार्किंग स्टैंड से जुड़े लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर 40 रुपये पार्किंग शुल्क मांगने लगे। तहरीर के मुताबिक, टोनू ने उनसे कहा कि अभी दिन की पहली बोहनी हुई है और अगली फेरी में पार्किंग शुल्क दे देगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अरविंद राय, अजय सिंह, राजेश सिंह और सत्या सिंह फौजी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लोहे की रॉड और डंडों से टोनू पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें