फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन मंजिला अस्पताल में जांच के दौरान आग से बचाव के उपकरण ही नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र में बने एक तीन मंजिला निजी अस्पताल राजी लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में बुधवार को एसडीएम सत्यप्रकाश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा द्वारा जांच की गई। इसमें कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में अग्निशमन यंत्र नहीं थे, ऑक्सीजन सिलिंडर के पास चेतावनी बोर्ड नहीं थे और हाइड्रेंट सिस्टम में दबाव कम था। नर्सिंग स्टाफ को अग्निशमन यंत्र चलाना नहीं आता था।
वहीं, इस दौरान शृंगार अवध मैरिज हॉल में पुराने अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन गेट पर सामान रखा पाया गया। कर्मचारियों को आग से बचाव की कोई ट्रेनिंग यहां भी दी गई नहीं मिली।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी मऊ के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने कस्बे के प्रमुख मैरिज हॉल, वस्त्रालय, अस्पताल और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं। एसडीएम ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सात दिन के भीतर खामियों को दुरुस्त करने का नोटिस जारी किया है।
00000000000000
जागरूकता और प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
अग्निशमन विभाग की टीम इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर डुमरी मर्यादपुर पहुंची। यहां आग से बचाव और उससे निपटने को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय और मरीजों के तीमारदारों को आग लगने के कारण, बचाव और क्या करें-क्या न करें की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आग बुझाने के तरीके बताए। टीम ने मॉक ड्रिल भी कराई, जिसमें कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें