फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा में विसर्जित की गईं दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
कोपागंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान देर रात तक भगवती जागरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया।     
विज्ञापन

 
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जगह-जगह भगवती जागरण के अलावा सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रगितिशील दुर्गा पूजा में आए बनारस के कलाकारों ने शिव व काली के विभिन्न रूपों की जीवंत लीला कर लोगो को मंत्रमुग्ध किया। कोपागंज नगर पंचायत में स्थापित  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर क़स्बा के ओड़ियाना चौक से उत्तर चौक से दक्षिण, भरत मिलाप, शीतल माता मंदिर कसारा मोड़, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर  कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। पूरी रात दुर्गा प्रतिमाएं अपनी झांकियां समेत सुबह कोपागंज थाने से होती हुई तमसा नदी विसर्जन के लिए निकल गई। इस दौरान अनेक स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से जलपान के स्टाल लगाए गए थे।

इंदारा ः क्षेत्र के कसारा, रईसा, ब्राह्मणपुरा, इंदारा बाजार, अदरी में शनिवार को  श्रद्धालुओं ने जयकारे के बीच  मां दुर्गा की प्रतिमा को तमसा नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट ःकस्बे सहित क्षेत्रके विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओ का घाघरा नदी में विसर्जन किया गया। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन एक साथ हुआ। रात आठ बजे से सभी दुर्गा प्रतिमाओं को पूरे नगर में घुमाया गया। वहीं बजरंग दल अखाड़ा के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने अपना करतब दिखाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें