फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 70279 विद्यार्थियों ने दी थी यूपी बोर्ड की परीक्षा, नतीजे आज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी होगा। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा परिणाम तीन दिन पहले घोषित होगा। परीक्षा में 70,279 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित तो हैं, लेकिन परिणाम को लेकर उनकी धड़कनें भी तेज हो गई हैं। रिजल्ट को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में व्यस्त दिखाई दिए।
जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक हुई थी। परीक्षा में पंजीकृत हाईस्कूल के 37,356 और इंटरमीडिएट के 37,951, कुल 75,307 परीक्षार्थियों के सापेक्ष हाईस्कूल के 34,560 और इंटरमीडिएट के 35,719, कुल 70,279 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से चार मूल्यांकन केंद्रों पर 2,194 शिक्षकों द्वारा तीन अप्रैल तक 4.23 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का किया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थी परिणाम जारी होने की तिथि का इंतजार कर रहे थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बृहस्पतिवार को बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें