फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: होली पर पकवानों का स्वाद और तापमान बढ़ने से पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर पकवानों का स्वाद और अचानक बढ़े तापमान ने पेट से जुड़ी बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या 800 थी, जिनमें 200 से अधिक मरीज पेट की समस्या से ग्रसित थे। उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी दिखना शुरू हो गया है।
इसी बीच होली पर लोगों ने तली-भुनी चीजें और मिठाइयों का जमकर सेवन किया। कई लोगों ने मिलावटी खोया और खराब तेल से बने पकवान भी खाए। इस वजह से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी इस स्थिति को और भी गंभीर बना रही है।
फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। शरीर में पानी की कमी और संक्रमण मिलकर स्थिति को गंभीर बना देते हैं। यदि बच्चे को बार-बार दस्त या उल्टी हो रही हो तो उसे तुरंत ओआरएस दें और डॉक्टर से संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि अधिक तला-भुना खाने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो जाती है। इससे मरीजों को तेज पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है।

ऐसे करें बचाव
- बच्चों को उबला हुआ या फिल्टर पानी पिलाएं।
- धूप में रखे हुए या खुले कटे फल न खिलाएं।
- ओआरएस और तरल पदार्थों का अधिक सेवन कराएं।
- बाजार के खुले जूस और बर्फ वाले पेय पदार्थों से बचें।
- बच्चों को सूती और ढीले कपड़े पहनाएं।
- दोपहर 12 से चार बजे के बीच बच्चों को बाहर न भेजें।
- ताजा और घर का बना खाना ही खिलाएं, बासी खाना बिल्कुल न दें।
-
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- लगातार उल्टी और दस्त होना।
- आंखों का अंदर धंसना और जीभ का सूखना।
- बच्चे का सुस्त होना या रोते समय आंसू न निकलना।
- पेशाब कम होना या रंग गहरा होना।


वर्जन
तापमान में अचानक आए बदलाव और खानपान का असर सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले ऐेसे मरीजों को चिकित्सक परामर्श दे रहे है। आवश्यक होने पर मरीजों को भर्ती कर भी उपचारित किया जा रहा है। बच्चे को दिन में तीन से अधिक बार दस्त हों तो चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा दें। -डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें