आजमगढ़ भटनी रेलखंड पर लाररोड से पिवकोल के बीच में डबल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी, चार बदले हुए मार्ग से चलेंगी।
नौ ट्रेनों की यात्रा की दूरी कम कर दी गई है और चार अपने निर्धारित समय से एक घंटे लेट चलेंगी। 14.53 किमी रेलवे ट्रैक पर 12 से 22 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग, 23 से 24 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इसी बीच एसआरएस निरीक्षण भी होगा।
वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट (15129/15130) 13 से 25 मार्च तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103) 23 से 25 मार्च तक नहीं चलेगी, बनारस गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104) 24 से 26 मार्च तक निरस्त रहेगी।
इसके साथ ही लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006) 18 से 25 मार्च तक बदले हुए मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा होते हुए मऊ पहुंचेगी, ये ट्रेन भटनी नहीं जाएगी। 23 मार्च को मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11060) 23 मार्च को और छपरा कचहरी मऊ पैसेंजर 23 से 25 मार्च तक छपरा-फेफना-इंदारा होते हुए मऊ पहुंचेगी।
गोरखपुर सुपरफास्ट (12165) 23 मार्च को वाराणसी जंक्शन से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12166) गोरखपुर और वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी। कृषक एक्सप्रेस (15008) 22 से 24 मार्च तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी के बीच और कृषक एक्सप्रेस (15007) वाराणसी सिटी से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
मऊ से चलेंगी छह ट्रेनें
बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 से 25 मार्च तक भटनी नहीं जाएगी। ये ट्रेन मऊ से आवागमन करेगी। गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) 22 से 24 मार्च तक और अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) 23 से 25 मार्च तक गोरखपुर नहीं जाएगी। ये दोनों ट्रेनें मऊ से आवागमन करेंगी। इसके साथ ही गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (19091) 23 मार्च को और बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस (19092) 24 मार्च को गोरखपुर नहीं जाएगी, मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी।