फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ पुतले की शव यात्रा

Wed, 10 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्रों के गांवों में विभाग की ओर से जारी राशन कार्डों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी के पुतले की शव यात्रा निकाली। साथ ही रतनपुरा बाजार स्थित पुलिस चौके के पास पुतला दहन किया।
विज्ञापन



भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी के पुतले की शवयात्रा निकाली। पुतले की शव यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। अंत में पुतला दहन किया। भाजयुमो के वरिष्ठ नेता रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों के बनाने में खेल की जा रही है। विभाग की ओर से सात माह पूर्व राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरवाए गए। राशन कार्डधारकों ने पैसा खर्च कर आनलाइन आवेदन किया। अब एक बार फिर विभाग आनलाइन आवेदन फार्म भरवाने के लिए कोटेदारों पर दबाव डाल रहा है। कोटेदार राशन कार्डधारकों से बेवजह दबाव बना रहे हैं।


विभाग की ओर से जो कार्ड जारी हुए हैं उनको वेबसाइट पर डाला नहीं गया है। इससे राशन कार्डधारकों को परेशान किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में भी धांधली की जा रही है। एपीएल कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित नहीं कराया जा रहा है। राशन कार्ड में मुखिया का नाम ही गलत हो गया है। सुधार करवाने के लिए लोगों को विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद मौर्य, रमेश चौहान, संगीता मौर्य, पूनम सिंह, मुन्ना यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें