फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोने चांदी के भाव गिरने से पुष्य नक्षत्र में कारोबार में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग ने बाजारों में रौनक बढ़ा दिया है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों चहल पहल रही। देर शाम तक सर्राफा प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही रही।
विज्ञापन

कारोबारी व्यस्त नजर आए। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक पुष्य नक्षत्र पर पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोगों ने धनतेरस से पहले ही खरीदारी शुरू कर दी। सर्राफा बाजार में सबसे अधिक रौनक दिखाई दी। सोने-चांदी की कीमत घटने के बाद ग्राहकों का उत्साह में वृद्धि देखी गई। 24 कैरेट सोना 1.39 लाख सोने का भाव रहा।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार ग्राहकों ने पायल, बिछिया, करधनी, चेन, गले की हार, नथिया, मांगटीका, अंगूठी, डायमंड की अंगूठी आदि की खूब बिक्री हुई। दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां और सिक्के खरीदने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
आभूषण खरीदने पहुंची जानकी सिंह, सरिता यादव ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए उन्होंने इस दिन आभूषण खरीदने का निर्णय लिया। सोना, चांदी का भाव कम होने के चलते ग्राहकों में आभूषण खरीदने का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें