फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तमसा घाट गंगा महोत्सव में होगी दीपोत्सव और महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए जिला गंगा समिति मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 3 नवंबर को दोहरीघाट के रामघाट और 4 नवंबर को मऊ के महादेव घाट पर होगा।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमन्त कुमार यादव ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति आम लोगों, खासकर युवाओं को जागरूक करना है। 4 नवंबर को दोपहर एक बजे से शाम 5:30 बजे तक महादेव/गाय घाट, तमसा तट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मऊ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं लोकगीत, लोकनृत्य और नदी संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय लोककला को मंच देने के लिए विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी। बताया कि महोत्सव के तहत दोनों दिन शाम 6 बजे दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। रामघाट और महादेव घाट पर हजारों दीपों से घाट जगमगाएंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे मां गंगा की भव्य महाआरती होगी। आरती में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी आला अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें