फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेंच की कमी और प्लेटफॉर्म पर नाम न लिखा देख डीआरएम नाराज

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम आशीष जैन।संवाद
विज्ञापन
- मऊ-दीदारगंज रेलखंड के निरीक्षण के दौरान मुहम्मदाबाद और खुरहट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम आशीष जैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद गोहना / रानीपुर। मऊ जंक्शन-दीदारगंज रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग के दौरान वाराणसी रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को खुरहट और मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ संरक्षा का निरीक्षण किए। मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन अव्यवस्थाएं देख संबंधित को जल्द ही सुधार करने का निर्देश दिया। खुरहट में स्टेशन पैनल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार, यात्री शेड में स्टेशन का नाम, प्लेटफॉर्म संख्या लिखने, स्टेशन पर आने जाने वाला अनावश्यक रास्ता बंद करने, प्लेटफॉर्म पर लगे बेंच को फिक्स करने, साफ-सफाई रखने को कहा। मुहम्मदाबाद स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, पॉइंट क्रासिंग, प्लेटफॉर्म, स्टेशन के वीडीयू पैनल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को देखा। स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार, प्लेटफार्म संख्या 01 बेंच बढ़ाने, पब्लिक महिला डिग्री कॉलेज के पास अनाधिकृत प्रवेश द्वार बंद करने, पुराने पैनल रूम में बेकार समान को हटाने को कहा। प्लेटफार्म पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने पेड़ को हटाने और यूरिनल में खराब टोटी को बदलने को कहा। इस दौरान विकास कुमार सिंह, रजत प्रिय, एम रमेश कुमार, रमेश पांडेय, दीपक यादव, एके पांडेय, एसके पांडेय, एसके राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट -
अंडरपास निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

शाह आलम कुरैशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर पश्चिम गेट पर अंडरपास बनाने की मांग की। मुख्य मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी हिस्से को जोड़ने के लिए 35 फीट चौड़ी सड़क बनाने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनमोल साहू ने आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी।डीआरएम के आगमन की सूचना पर विकलांग समिति के सदस्य भी पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए ट्राली पथ की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें