फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल से लाने गए वाहन चालक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सनबीम स्कूल मऊ के बस चालक की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के समय चालक बस लेकर छात्रों को लेने रतनपुरा गया हुआ था। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिडोहरी निवासी बाल चंद शर्मा 60 सनबीम स्कूल में बस चालक का काम करते है। मंगलवार को बाल चंद शर्मा रोज की तरह मंगलवार को प्रात: वह बस लेकर सराय भारती हथनी मार्ग पर कोनिहा ग्राम पंचायत के मोड़ पर बस को रोककर बच्चों के परिजनों को फोन किए और बच्चे जैसे ही बस के पास आए और चालक को अंकल अंकल कह कर पुकारने लगे। लेकिन चालक तो अपनी सीट पर बैठे ही स्वर्गवासी हो चुका था।
विज्ञापन

बच्चों के बुलाने पर जब चालक नहीं बोला तब वहां बच्चे देखे तो चालक अपनी सीट पर लुढका हुआ था बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और देखे तो चालक की मौत हो चुकी है इस आकस्मिक घटना से सभी स्तब्ध रह गए सूचना पर तुरंत स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और उसने स्थिति का जायजा लिया विद्यालय प्रशासन को भी सूचना दे दी। मृतक एक पुत्र बिहारी शर्मा जो विवाहित है एवं तीन बच्चियां प्रीति शर्मा, पिंकी शर्मा, रिया शर्मा हैं जो तीनों अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें