फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: डंफर में मिला ड्राइवर का शव, मौके पर पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका

Tue, 22 Oct 2024 01:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम फोरलेन के पास डंफर में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
डंफर में मिला ड्राइवर का शव, मौके पर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम फोरलेन स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब एक डंफर ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरे ट्रक ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने मौके पर घटना की जांच की। वहीं डंफर का खलासी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोरखपुर जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी संतोष कुमार (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन



बताते चलें कि संतोष गोरखपुर की प्रभा कंट्रकसन कंपनी का डंफर चलाता था। सोमवार की देर रात दो बजे के करीब वह गोरखपुर से मिर्जापुर पत्थर लोड करने के लिए जा रहा था। सुबह सात बजे के करीब वह मऊ जनपद के बढुआ गोदाम फोरलेन पर गाड़ी खड़ी कर दिया।

जब नौ बजे तक गाड़ी फोरलेन पर खड़ी हुई थी, उसी कंपनी की जा रही दूसरे ट्रक चालक ने गाड़ी रोककर उस डंफर के पास गया। डंफर का दरवाजा खोला तो डंफर में संतोष मृत अवस्था में पड़ा था और उसके सर में गंभीर चोटें थी। सिर पुरी तरह खुश से लथपथ था और खलासी मौके से फरार था।

जैसे ही इस बात की जानकारी ट्रक ड्राइवरों को हुई कुछ ही देर में वहां ट्रक ड्राइवरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार सहित थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


इस बाबत सीओ सीटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। खलासी के बारे में डंफर मालिक से संपर्क पर जानकारी ली जा रही है। अहम सुराग हाथ लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें