फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला पुलिस कर्मी से रेलवे में टेक्नीशियन पति ने दहेज में मांगे 15 लाख और सोने के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

महिला पुलिस सविता यादव निवासी चकलाल मोहम्मद थाना नैनी जिला प्रयागराज वर्तमान में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात हैं। उनकी शादी 6 मई 2023 को कपिल देव यादव निवासी कैनवा थाना घूरपुर जिला प्रयागराज के साथ हुई थी। दहेज के रूप में एक बुलेट गाड़ी और डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ जरूरी सामान भी दिया गया था। रेलवे में टेक्नीशियन कपिल देव यादव सराव स्टेशन जिला कौशांबी में तैनात है। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ। कुछ दिन बीत जाने के बाद सास रामसवरी, देवर सतीश, ननद गुड़िया कम दहेज को लेकर ताना देने लगी और दहेज के रूप में 15 लाख रुपये नकद और सोने की चेन, अंगूठी की मांग को लेकर घर से निकाल दिया। महिला पुलिस कर्मी का एक पर्सनल लोन भी है जिसमें सैलरी से 13 हजार कट जाते हैं। इसके बाद भी पति द्वारा प्रत्येक माह 15 हजार भी ले लिया जाता है। बताया कि 25 जुलाई 2024 को पति मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में उसके कमरे में आया था। कमरे में रखे सामान को भी तोड़ दिया। 29 जून को वापस जाते समय मेरे सभी जेवर लेकर जाने लगा, मना करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर कोतवाल रविंद्र नाथ राय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें