फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी, 90 से बढ़कर अब प्रति क्विंटल मिलेंगे 125 रुपये

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में पात्रों में किया गया राशन कार्ड का वितरण। स्र
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के लाभांश में बढ़ोतरी की है। अब उन्हें प्रति क्विंटल 90 रुपये के बजाय 125 रुपये लाभांश मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सजीव प्रसारण के दौरान इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

इससे मऊ जिले के एक हजार से अधिक कोटेदारों को भी लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं का लाभांश पहले 70 रुपये से बढ़ाकर
90 रुपये प्रति क्विंटल किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 78 हजार राशन डीलरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉश आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से राशन विक्रेताओं की समस्याएं और सुझाव सीधे प्राप्त किए जाएंगे। इसका उद्देश्य खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें