फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर फुंकने से 40 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी कस्बे में जलनिगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगा मोटर फुंकने के 15 दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। ऐसे में कस्बे के 40 से ज्यादा गांवों में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप हैं। उधर इस उदासीनता से उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा दुबारी, मोलनापुर, रमऊपुर, मैनपरवा, गोबरही, लक्ष्मीपुर, कौड़ीपुर, टमठा, मठिया, भठिया, बिग्रहपुर, पचई पट्टी, छठईपट्टी, कोट मुहल्ला, खरगीपुर सहित अन्य गांवों में 350 उपभोक्ताओं के यहां पेयजल आपूर्ति की जाती हैं। 15 दिन पहले ओवरहेड का मोटर फुंक गया। उसके बाद से ही इन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है।
पेयजल आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उपभोक्ता मुकेश जयसवाल, अजय गुप्ता, रामबाज सिंह, किशोर, पवन जयसवाल, शफीक, मुमताज आदि ने बताया कि कई बार पेयजल आपूर्ति को शुरू कराने को लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। चेताया कि जल्द ही समस्या का निदान न होने वह शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे। इस बाबत जल निगम के अवर अभियंता कौशल का कहना है ओवरहेड काफी पुराना है। इसके चलते आपूर्ति में समस्या आ रही है। इस समस्या के संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें