दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के नगरीपार उचहटा गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर निषाद ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और समानता की लड़ाई का प्रतीक है। उनका संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी समाज को दिशा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता कतवारु ने की।
इस दौरान आरती, पानमती, इंदिरा देवी, रामपाल, हरीशचंद्र, रामकेवल, अर्जुन, बल्देव, सुभाष और रविशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।