फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ. अभिषेक शर्मा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

सार

कोपागंज के कला शिक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें सिरामिक स्कूटर इंस्टालेशन के लिए 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रदान किया गया। गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
कोपागंज के डॉ. अभिषेक शर्मा को  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर निवासी और हाथरस जिले के जनता इंटर कॉलेज बरसौली में तैनात कला शिक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर मेमोरियल इंटरनेशनल सेंटर में ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक शर्मा को यह पुरस्कार उनकी सिरामिक इंस्टालेशन कृति स्कूटर के लिए मिला। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में कुल 5922 आवेदकों में से 283 कलाकारों की कृतियों का चयन हुआ, जिनमें से केवल 20 कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश से इस वर्ष मात्र दो कलाकार ही यह सम्मान प्राप्त कर सके। डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी कलाकृति स्कूटर स्टोन वेयर सिरामिक से निर्मित एक चंचल किंतु विचारोत्तेजक रचना है। बड़े स्कूटर के पीछे छोटे स्कूटरों के समूह को प्रदर्शित करती यह कलाकृति पुरानी यादों, शहरी गतिशीलता और सामूहिक पहचान जैसे विषयों को उजागर करती है। विविध ग्लेज़ का प्रयोग हर स्कूटर को अलग व्यक्तित्व देता है, जबकि उनकी सामूहिक व्यवस्था समाज की गति और समुदाय का प्रतीक बनती है। गांव के पीयूष राय, मोहन शर्मा, जगदीश शर्मा, सुभाष यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें