फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए आज करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कई बार सड़क हादसे या अन्य जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। कभी-कभी तो रक्त के अभाव में मरीज की जान भी चली जाती है। ऐसे में आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचाता सकता है। इसी उद्देश्य से रविवार को विश्व दान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का हिस्सा बने और अपना कर्तव्य निभाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। रक्तकोष प्रभारी डॉ. सरिता ने कहा कि कैंप में मरीजों को रक्त संबंधी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। कहा कि रक्तदान करके लोग जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आएं। वहीं सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अभियान में शामिल होना चाहिए। रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोर नहीं आती है। रक्तदान पुण्य का काम है तथा हर आदमी को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में ओ निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। इन ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करना चाहिए, ताकि मुश्किल हालात में जरूरत को ब्लड दिया जा सके। 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। शरीर में रक्तदान की प्रक्रिया चलती रहती है, रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता। एक यूनिट ब्लड के पूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है। रेड ब्लड सेल तीन माह में मर जाते हैं, इसलिए रक्तदान जरूरी है। रक्तदान से संक्रमित बीमारियों का पता भी चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें