फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
इलाहाबाद में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते दीवानी कचहरी के अधिवक्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हुई हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर घटना की निंदा की और  तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य से विरत रहे । वहीं प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी तथा परिजनों को एक करोड़ रुपया आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने वकीलों की सुरक्षा के  लिए भी मांग उठाई।
विज्ञापन


 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। जिसमें अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव की गुरुवार को घर से कचहरी जाते समय गोली मारकर की गई हत्या की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।  अध्यक्षता बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल और संचालन महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया।  इस मौके पर अमरनाथ सिंह, सदानंद राय, सूर्यनाथ यादव, अजय कुमार सिंह, बृजभान पाल, शिव प्रसाद       श्रीवास्तव रहे।  

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर घटना की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखा । साथ ही प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। घटना के विरोध में वह पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे । अध्यक्षता बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय और संचालन मंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

 उधर तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर घटना निंदा किया तथा दो मिनट का मौन रखा। यहां भी न्यायिक कार्य नहीं हुए। अध्यक्षता अजीतलाल श्रीवास्तव और संचालन शिवनारायण राय ने किया। इस मौके पर बद्रीनाथ सिंह, ओम प्रकाश पांडेेय, अखिलानंद सिंह, हरेंद्र यादव, बालमुकुंद सिंह, अरुण सिंह, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें