फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रोक दिया वेतन

Wed, 09 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 विकास खण्ड रतनपुरा ब्लाक के संभरुआं गांव में बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल लगी। जिसमें डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 

 उन्होंने समाजवादी पेंशन में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के वेतन रोकने का निर्देश दिया।
चौपाल में आई शिकायत के बाद गांव वासी सूरज मल्ल द्वारा हैण्ड पम्प को बन्द करने लिए दोषी मानते हुए डीएम ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए।


 समाजवादी पेंशन में ग्राम पंचायत अधिकारी की भूमिका काफी लापरवाह पाई गई। डीएम ने सख्ती बरतते हुए पेंशन के  निस्तारण तक ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश राम का वेतन रोकने का भी आदेश दिए ।
विज्ञापन



 क्रीड़ा स्थल के लिए लेखपाल को जमीन चिन्हित करने को कहा गया। गांव में विद्युत पोल को ठीक कराने के लिए कहा गया। चौपाल में अनुपस्थित पीडब्लूडी के अभियन्ता से स्पष्टीकरण मांगी गई।पशु चिकित्साधिकारी से  सप्ताह में दो दिन यहां आने के लिए कहा।
विज्ञापन



 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी  मोती लाल व्यास, परियोजना निदेशक, डॉ. हरिचरन सिंह, जिला पंचायत राज  अधिकारी दिनेन्द्र प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नन्दलाल यादव,  जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें