फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 ने किया नामांकन

Wed, 09 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्चा दाखिला के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर 25 लोगों ने नामांकन किया। पर्चों की जांच दस सितंबर को व पर्चा वापसी 11 सितंबर को होगा।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी देवेश कुमार राय ने बताया कि पर्चा दाखिला के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए ब्रजभूषण सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, केशव प्रसाद यादव, रामदरस राम, चंद्रशेखर उपाध्याय व रविंद्रनाथ उपाध्याय ने पर्चा दाखिल किया।

 इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पंचानंद वर्मा ने पर्चा दाखिल किया।  कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए लक्ष्मण गुप्ता व दुर्गविजय ने नामांकन किया। मंत्री पद के लिए अतुल कुमार राय, बाबूलाल प्रजापति व संजय तिवारी ने नामांकन किया।
विज्ञापन



 कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रपकाश ने नामांकन किया। इस पद के लिए पहले दिन संतोष कुमार सिंह ने नामांकन किया है। आडिटर पद के लिए विनोद कुमार सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए रितेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, रमेशचंद सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें