फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम-एसपी और जिला जज ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और जिला जज संजय यादव ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बैरकों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। पेयजल, भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने कारागार में बंदियों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
इसी क्रम में राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरों को दी जा रही शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने किशोरों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों और जरूरतों को समझा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला जज संजय यादव ने किशोरों के सर्वांगीण विकास और सुधारात्मक गतिविधियों पर बल दिया। निरीक्षण के समय कारागार अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें