फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसएनसीयू में 6 बेड बढ़ाने की योजना, 18 बेड का होगा वार्ड

विज्ञापन
जिला ​महिला अस्पताल ​स्थित एनआईसीयू में भर्ती बच्चे।संवाद - फोटो : दोपहर में छाये बादल - संवाद
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के वार्ड की क्षमता बढ़ाई जाने की योजना बनाई जा रही है। जिला महिला अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए छह अतिरिक्त बेड बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में एसएनसीयू वार्ड की क्षमता 12 बेड की है। अस्पताल के एसएनसीयू में एक समय में बारह से अधिक बच्चों का इलाज नहीं हो सकता। कई बार आपात परिस्थितियों में एक बार में 15 से अधिक बच्चों को भर्ती करना पड़ा है।
स्थान की कमी और बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सीएमएस डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने छह बेड बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक बेड की क्षमता केवल एक नवजात शिशु को रखने के लिए होती है।
विज्ञापन

कई बार बच्चों की संख्या बढ़ने से समस्या उत्पन्न होती रही है। प्रस्ताव पारित होने पर वार्ड की कुल क्षमता 18 बेड हो जाएगी, जिससे नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित होगी। साथ ही एसएनसीयू में फोटोथेरेपी की मशीन बढ़ाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें