फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पोखरी से अतिक्रमण हटवाया

Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक के सरया रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी सहित कई आला अधिकारी गांव में पहुंचे।उनके साथ साथ दो जेसीबी मशीन और काफी संख्या में फोर्स भी पहुंची। जिसके बाद गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरु हुआ। पूरे दिन पोखरी से अतिक्रमण हटाने का कार्य चला।
विज्ञापन



इस दौरान पोखरी को आकार भी दिया गया। सरया रघुनाथपुर गांव में रामधार, चन्द्रमा और सुब्बा ने अपने घर से सटे पोखरी पर अवैध अतिक्रमण करके वहां पर शौचालय आदि का निर्माण कराकर कब्जा कर दिया था। जिसके बाद  कुछ दिनों पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण को हटाया गया।


 इस दौरान विभाग द्वारा पोखरी का सीमांकन नही किया। जिसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्त्व सहित जिले के आला अधिकारी एक बार फिर गांव में पहुंचे और बचे हुए अतिक्रमण को हटवाकर पूरे पोखरी का सीमांकन कराया गया। पूरे दिन जेसीबी मशीन ने पोखरी की खुदाई की ।
विज्ञापन



जिसके बाद पोखरी का आकार दिया जा सका। इस दौरान डीएम के अलावा सीडीओ गिरीजेश त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम सदर आरडी पांडेय, सीओ सिटी सुशील कुुमार, ईओ नगर पालिका विद्यासागर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें