फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में गाया जाए राष्ट्रगान

Thu, 14 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी एवं गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक हुई। इसमें जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। जिला मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन सिनेमा घरों में फिल्म शुरू होने से पहले दर्शकों द्वारा राष्ट्रगान कराया जाय।
विज्ञापन



बैठक में डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों/ प्रधानाचार्यों को अपने-अपने कार्यालय एवं विद्यालय की सफाई एवं ध्वजारोहण के साथ-साथ प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया। कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सभी विभागाध्यक्षों/प्रधानाचार्यों, समस्त कर्मचारियों को आयोग द्वारा प्राप्त शपथ दिलाई जायेगी।


 समारोह की विडियो, फोटोग्राफी कराकर सीडी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में सीडीपीओ रानीपुर एवं मुहम्मदाबाद के अनुपस्थित रहने पर उनका तीन दिन का वेतन रोकने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन



इसी के साथ यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त आगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बुलाकर मिष्ठान आदि का वितरण कराया जाय। जिला मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन सिनेमा घरों में फिल्म शुरू होने से पहले दर्शकों द्वारा राष्ट्रगॉन कराया जाय एवं मतदाता शपथ दिलाई जाय।


 इसकी फोटोग्राफी कराकर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध  कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद  जमाल, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें