फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर मिली शिकायत की डीएम ने खुद जानी हकीकत, जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर के गायब रहने पर की कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2020 09:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बुधवार की रात मिली फोन पर मिली शिकायत पर मऊ जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद महिला डॉक्टर को डीएम ने अनुपस्थित कर दिया। डीएम के निरीक्षण से महिला अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन


दरअसल, जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने ब्लड की कमी और इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से फोन से की। इस पर रात को ही डीएम महिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्हें ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ, अलका राय गायब मिली, इस दौरान डीएम ने उन्हें अनुपस्थित करने के साथ महिला को ब्लड उपलब्ध कराया। डीएम के निरीक्षण में अन्य कर्मचारियों के गायब रहने पर उन्होंने, सभी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें