फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से दिव्यांग की मौत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर मठिया गांव में मंगलवार की शाम को तमसा नदी में डूबने से एक दिवयांग युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का मानना है कि युवक नदी की तरफ गया था। मठिया गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र स्व.शामू यादव दोनों हाथों से दिव्यांग था। उसके हाथ 2011 में एक हादसे में कट गए थे। वह मंगलवार की शाम नदी की तरफ घूमने के लिए गया हुुुआ था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी मेें गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। जब देर शाम तक वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। शाम सात बजे सूचना मिली कि गांव से करीब से दो सौ मीटर दूर तमसा नदी में एक युवक की लाश मिली है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान रामचंद्र यादव के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि रामचंद्र नदी की तरफ गए थे वहां गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उनकी मौत हो गई। रामचंद्र की चार बेटियां और दो पुत्र हैं। एक लडकी की शादी हुई है जबकि बाकी बच्चे अभी छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें