कोपागंज। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कोपागंज भातकोल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
कोपागंज के भातकोल मोड़ से लेकर भातकोल बाजार होते हुए मुहम्मदाबाद घोसी मधुबन तक जाने वाली चौड़ीकरण और सुदृढीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाना है। आबादी वाले क्षेत्र में सीसी ड्रेन का भी निर्माण होना है।इसके लिए गत फ़रवरी महीने में 33 . 01 करोड़ रुपया शासन ने स्वीकृत किया है।हैंडपंप आदि को हटाने के लिए जल निगम ने 4. 31 लाख तथा विद्युत पोल आदि हटाने के लिए विद्युत विभाग 166 .81 लाख रूपये स्वीकृत कियाहै। मई 2020 तक पूर्ण करना था लेकिन बजट कम मिलने के चलते अभी दो किलोमीटर मार्ग ही बन पाया था लेकिन अब सड़क के चौड़ीकरण का अधिकांश कच्चा कार्य हो चुका है ।बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल टीम के साथ मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की लंबाई चौड़ाई और गहराई को की माप कराया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एमके ठाकुर, अधिशासी अभियंता आरएन श्रीवास्तव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आदि शामिल रहे।