मऊ। शासन की तरफ से रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कुड़वा में बन रहे वृहद गो आश्रय के निर्माण कार्य मानक के विपरीत होने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बृहस्पतिवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कुड़वा स्थित निर्माणाधीन वृहद गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया तो घटिया निर्माण भड़क गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर करने का निर्देश दिया। साथ ही ठेकेदार से वसूली के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित किया।
जिले में तेजी से बढ़ रही छुट्टा पशुओं संख्या से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। छुट्टा पशु किसानों की मेहनत कमाई की फसल को तहस नहस कर दे रहे हैं।समस्या से निजात दिलाने के लिए रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कुड़वा में वृहद गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। शासन की तरफ से तमाम दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कुड़वा वृहद गो आश्रय स्थलका निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माण कार्य मानक के विपरीत देख भड़क गए।निर्माण कार्य की गुणवत्ता बहुत खराब मिली। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जो कि निर्माण कार्य में व्यय धनराशि का आकलन कर अवशेष धनराशि की वसूली करेगी।