फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में गड़बड़ी पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कुड़वा गांव मेें निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कुड़वा गांव में बन रहे पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया तो व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। जिलाधिकारी ने घटिया निर्माण कार्य को गिरवा दिया। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय बनाने का काम चल रहा है। कई गांवों में निर्माणाधीन शौचालयों के निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमियतता बरती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने विकास खंड-रतनपुरा के कुड़वा गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय हाईटेंशन तार के नीचे बनाया जा रहा था। जबकि मौके पर अतिरिक्त भूमि उपलब्ध थी। निर्माण कार्य में घटिया, अधोमानक सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने तत्काल घटिया निर्माण गिरवाया। इसके लिए उत्तरदायी ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव को निलंबित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान हंसराज मुख्य राजस्व अधिकारी, आरएन सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें