फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कटान पीड़ितों का डीएम ने सुना दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गंगापुर के 65 कटान पीड़ितों के लिए भूमि आवंटन का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि एक भी पात्र लाभ से वंचित नहीं रहेगा। डीएम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कई कटान पीड़ितों ने यह शिकायत की कि कई अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल हैं। जबकि कई पात्र कटान पीड़ित लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। यह सुनकर जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम प्रशांत नायक से कटान पीड़ितों के भूमि आवंटन का विस्तार से जानकारी ली। निर्देशित किया कि सूची की जांच कराई जाए और अपात्र मिलने पर सूची से नाम निकाला जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि जो भी कटान पीड़ित पात्र हैं वो भूमि आवंटन से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के जाने के बाद सदर एसडीएम प्रशांत नायक ने ग्राम पंचायत गंगापुर के प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव व मौके पर मौजूद गंगापुर पंचायत के लेखपाल दुर्गेश गुप्ता, अवधेश कुमार को निर्देशित किया कि कटान पीडितों की सूची की जांच पड़ताल कर अपात्रों का नाम बाहर करें। साथ ही कोई नया गरीब परिवार जो आवास विहीन है। उसकी अलग से सूची बनाकर तुरंत उपलब्ध कराएं ताकि उसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सकें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेलहरी शशांक तिवारी, कानूनगो श्री भगवान पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें