नगरा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत श्रीनाथ बाबा कालेज आफ फार्मेसी उरैनी नगरा के 126 छात्रों को टैबलेट, स्मार्टफोन का वितरण किया गया। सलेमपुर के भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुये फार्मेसी कालेज में संचालित पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। इस मौंके पर ब्रजेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार त्यागी, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लालबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश सिंह ने किया।