मऊ। सीएए कानून का बिल पास होने के विरोध में बीते वर्ष 16 दिसंबर 2019 को दक्षिणटोला थाने के मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान युवकों ने हिंसक घटना को अंजाम देकर आगजनी किया था। इस मामले में नामजद दो अपराधियों सहित कुल आठ अपराधियों को जिलाधिकारी ने जिला बदर घोषित करने का आदेश जारी किया।
बताते चले 16 दिसंबर को हुए हिंसक घटना में आरोपितों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने डीएम अमित सिंह बंसल को रिपोर्ट भेजा था। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में शामिल डोमनपुरा निवासी इम्तियाज नोमानी और ओवादा उर्फ ओहादा को छह महीने के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है, जबकि सरायलखंसी थाने के आदेडीह निवासी छोटेलाल ,घोसी कोतवाली के रसूलपुर निवासी राजेश यादव तथा कोपागंज थाने के पारा मुबारकपुर निवासी अजय, महेश ,गनेश और रमेश को जिला बदर करने का आदेश जारी किया।