जिला अस्पताल में निरीक्षण करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी।
- फोटो : mau
जिला अस्पताल में डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने आैचक निरीक्षण्ा किया। इस दौरान अचानक डीएम के आने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिली तो सीएमएसी भ्ाी भ्ाागे-भागे अस्पताल पहुंचे। उधर, जिलाधिकारी ने अस्पाल में गंदगी देखी तो बिफर पड़े। संबंधित को आड़े हाथों लिया आैर सुधार लाने की चेतावनी दी।
सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। वह सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों तथा इलाज के लिए बाहर खड़े मरीजों से मिलकर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधधिकारीिधने वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद डीएम मेडिसीन स्टोर पहुंचे, वहां उन्होंने दवाईयों का स्टॉक और रिकार्ड रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई न मिलने पर असंतोष जताया। साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि साफ सफाई में लापरवाही बरता जाना ठीक नहीं है। इस पर गंभीर रहें ओैर अस्पताल में साफ सफाई पर खास तौर से ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान दवाईयों की उपलब्धता के साथ एंटी रैबीज इंजेक्शन की कमी नहीं होने की शिकायत मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस से व्यवस्था को सही करने को कहा। बोले दवाइयों के प्रति लापरवाही नहीं होना चाहिए।अस्पताल में साफ सफाई अपेक्षित न होने पर डीएम ने सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार के निरीक्षण में अस्पताल में गंदगी मिली तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने जिला अस्पताल में आने वाली दवाईयों की सैंपलिंग कराकर जांच कराने केे निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि इमरजेंसी पड़ने पर मरीज को तुरंत ऑक्सीजन दिया जा सके। डीएम के अचानक जिला अस्पताल पहुंचने से चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।