फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में पहुंचकर डीएम और एसपी ने किया संर्पूर्ण लॉक डाउन का निरीक्षण

विज्ञापन
मऊ में 15 दिनों के लाकडाउन के दौरान बुधवार को नगर में पैदल निरीक्षण के दौरान सदर चौक पर नगर पालिका क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोमवार से मऊ शहर में संपूर्ण लॉक डाउन का आदेश जारी करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सरकारी दफ्तरों को बंद करने का आदेश जारी करने के बाद डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी बुधवार को संपूण लॉकडाउन का अवलोकन करने के लिए शहर में पहुंचे। एसपी अनुराग आर्य के साथ पुलिस टीम को लेकर निकले डीएम ने कोतवाली से संस्कृत पाठशाला तक पैदल मार्च किया। इस दौरान रास्ते में बेवजह घूमते मिले लोगों को दंड स्वरूप पिटाई तो आवश्यक कार्य से निकले लोगों को जागरूक कर घर जाने की सलाह पुलिस कर्मचारियों ने दी। डीएम और एसपी के शहर में पैदल रूटमार्च किए जाने से मातहतों में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन का कितना अनुपालन हो रहा, का अवलोकन करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ निकले जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने अपने वाहन को कोतवाली पर छोड़ा। वहां से एसपी अनुराग आर्य, सीओ नगर नरेश और कोतवाली प्रभारी राम सिंह और पुलिस कर्मचारियों के संग दोनों अधिकारी पैदल शहर में चले। कोतवाली से संस्कृत पाठशाला के बीच करीब दो किमी की दूरी को अधिकारियों ने पुलिस कमचारियों के संग पैदल तय किया। इस दौरान सिंधी कॉलोनी में घूमते मिले व्यक्ति से जब पूछा गया कि वो कहां घूम रहे हैं, तो बताया कि दवा व्यापारी हैं, रुपया जमा करने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान डीएम ने उसके झूठ को पकड़ लिया। क्योंकि नगर क्षेत्र के सारे बैंक भी बंद हैं। इस पर डीएम के आदेश पर मातहतों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवक वहां से भागा।
इसके अलावा घर से निकले जरूरतमंदों को पुलिस और अधिकारियों ने समझाबुझाकर घर वापस भेजा। डीएम के आदेश पर मातहत लाउडस्पीकर से नगर की जनता को संपूर्ण लॉक डाउन करने के कारण के बाबत बताया। बोले कोरोना के चेन की तोड़ना इस लॉक डाउन का मकसद है। संस्कृत पाठशाला पहुंचने के बाद डीएम ने ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा को बुलाया, साथ ही उन्हें सफाई व्यवस्था कम होने के साथ हॉट स्पॉट क्षेत्र में लगाए गए बैरियर के बांस टूटने पर सवाल किया।
विज्ञापन

ईओ के संतोषजनक उत्तर ने देने पर डीएम ने उनकी क्लास ली। साथ ही साथ शाम तक बैरियर के टूटे बांस को ठीक कराने का आदेश दिया। साथ ही साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। एसपी ने कोतवाल को लॉक डाउन का पालन करने और उलंघन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। हॉट स्पॉट क्षेत्र में डीएम एसपी के पहुं्चने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा था। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने निगरानी समिति के सदस्यों सभासदों को निर्देश दिया कि वो लोग पुलिस कर्मचारियों के साथ अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। जहां कोई दिक्कत मिले उसकी सूचना दें, साथ ही हॉट स्पॉट क्षेत्र से बांस बल्ली तोडने वालों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें