फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया किशोरी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बुधवार को जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। केंद्रों पर किशोरियों को स्वास्थ्यकर्मियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनको स्वास्थ्य की देखभाल और साफ-सफाई के बारे में बताया। इस दौरान किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोलियां भी बांटी गईं। जिले के नौ ब्लाकों के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन हुआ। बड़राव ब्लाक के 225 तथा परदहा ब्लाक के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य ब्लाकों पर कार्यक्रम का आयोजन कर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बड़राव ब्लाक के हेमई केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा गीता पांडेय ने शामिल किशोरियों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की। बड़राव ब्लाक के सीडीपीओ दिनेश राजपूत ने बताया कि किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किशोरी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान केन्द्रों पर आयरन की गोलियां भी बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने किशोरियों को केंद्रों पर बुलाकर उनको साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें