फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएलएड 2018 बैच के तृतीय सेमेस्टर प्रोन्नत व चतुर्थ सेमेस्टर बैच के प्रशिक्षुओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षु तृतीय सेमेस्टर की अपने परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन दिसंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक हम लोगों की तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा संपन्न नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कोविड 19 के कारण सरकार ने प्रोन्नत करने की व्यवस्था कर दी है। तृतीय सेमेस्टर में प्रोन्नत छात्र छात्राओं के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। सरकार की प्रोन्नत करने की व्यवस्था में तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के योग्य प्रशिक्षुुओं को प्रोन्नत करते हुए बैक पेपर का लाभ मिलना चाहिए था लेकिन सरकार की प्रोन्नत की व्यवस्था के कारण प्रदेश में लगभग एक लाख 60 हजार में से लगभग 90 हजार डीएएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु बैक पेपर की व्यवस्था लागू न होने के कारण प्रोन्नत नहीं हो सके। इसके चलते हम सभी का पूरा वर्ष खराब हो जाएगा। इन प्रशिक्षुओं को यदि बैक पेपर के साथ प्रोन्नत करके चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के साथ बैक पेपर की व्यवस्था दे दी जाए तो 90 हजार प्रशिक्षुओं का एक वर्ष खराब होने से बच सकता है। ऐसे में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के साथ बैक पेपर देने की सुविधा प्रदान की जाए। इस अवसर पर अंजू, पूजा विश्वकर्मा, मंजू यादव, अनिता मोदनवाल, पूूजा, कृतिका, वंदना, अमृता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें